रेलवे अंडरपास में पानी भरने से राहगीर परेशान
रुडकी, जून 12 -- झबरेड़ा, संवाददाता। गुरुकुल मार्ग पर रेलवे अंडरपास में गुरुवार रात बारिश के बाद पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास में पानी भरने से बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी हुई। वहां से गुजरने वाले सुनील कुमार, राम सिंह, यशवीर सिंह, लक्ष्य कुमार, राजपाल, मुनेश कुमार और आदिल आदि ने बताया कि अंडरपास में भरे पानी से गुजरते समय पानी के छींटे कपड़ों पर पड़ने से उनके कपड़े खराब हो गए। साथ ही कई लोगों को पानी के बीच से वाहन निकालने में भी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव की समस्या अक्सर बनी रहती है, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.