दरभंगा, मार्च 14 -- रानीपुर से शहरी क्षेत्र की कगवा रेलवे गुमटी को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर निर्मित अंडरपास पर शेड नहीं लगाये जाने से हल्की बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है। इससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। यहां के लोगों का कहना है कि बरसात में कमरभर पानी भरने से रेल अंडरपास से वाहनों की आवाजाही कठिन हो जाती है। इसके अलावा रानीपुर के ग्रामीण गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत और वर्षा में जलजमाव को भी बड़ी परेशानी बताते है। लोगों ने कहा कि नई सड़क, नाला, नल-जल, जीरामजी जैसी योजनाओं का सफल संचालन हुआ है, इसके बावजूद पंचायत के करीब 30 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति की सुचारू सुविधा नहीं है। दरभंगा सदर प्रखंड की रानीपुर पंचायत विकसित शहरी क्षेत्र है। एयरपोर्ट, बस स्टैट, कैंसर अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.