भागलपुर, फरवरी 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड चार और ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द की सीमा पर स्थित रेलवे अंडरपास एक बार फिर जलजमाव की चपेट में है। नाले की समय पर उड़ाही न होने के कारण यहां गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। स्थिति इतनी भयावह है कि शनिवार को स्कूल की छुट्टी के समय बच्चियों को घर जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रामपुर कब्रिस्तान जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। पैदल चलने वाले फुटपाथ के नीचे स्थित मुख्य नाले में स्थानीय लोगों द्वारा कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक फेंकने से वह पूरी तरह चोक हो चुका है। कई जगहों पर स्लैब टूटे होने के कारण कचरा फंस गया है और नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे अंडरपास में भर रहा है। वर्तमान में नाले में करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.