मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर शहर के रेशू विहार फाटक पर बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्य का रविवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निरीक्षण किया। अंडर पास निर्माण कार्य में हो रही देरी और उससे आम जनता को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए उन्होंने रेलवे के अधिकारी को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अंडरपास निर्माण से क्षेत्र के लोगों को परेशानी न होने पर भी रेलवे के अधिकारियों से वार्ता की।सरकुलर रोड से परिक्रमा मार्ग को जाते हुए रास्ते में रेशू विहार रेलवे फाटक पड़ता है। इस फाटक से होने वाली समस्या से निपटने के लिए अंडर पास निर्माण कार्य पिछले करीब दो महीने से चल रहा है। इस कारण क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इससे प...