सोनभद्र, अप्रैल 5 -- विंढमगंज,हिंदुस्तान संवाद। कोन-विंढमगंज मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के पास इन सीता मोड़ चौराहे से लगभग एक हजार मीटर दूर सड़क के बीचों-बीच 20 एमएम की मजबूत स्टील रॉड (सरिया) बाहर निकला हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है। हैरानी की बात यह है कि यह खतरा कई दिनों से बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेखबर बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों ने संबंधितों से शीघ्र ही इसे सही कराने की मांग की है। इस व्यस्त मार्ग से रोजाना हजारों लोग, स्कूली बच्चे, बाइक सवार और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। बावजूद इसके न रेलवे विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और नहीं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से इस ओर कोई कदम उठाया जा सका है। इसी बीच सलैयाडिह निवासी रूपेश प्रजापति ने अपनी जिम्मेदारी ...