रेलवे अंडरपास के लिए ड्राइंग व एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू: बेहड़
रुद्रपुर, मई 21 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा में रेलवे लाइन पर अंडरपास की प्रक्रिया में प्रगति होने पर विधायक बेहड़ ने संतोष जताया है। उन्होंने बताया कि वह जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए लगातार अंडरपास की मांग कर रहे थे। गुरुवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि वह रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम से आमजन को हो रही भारी परेशानी की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र का निरीक्षण कर अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया था और डीएम को पत्र भेजकर रेलवे फाटक क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग उठाई थी। इस मुद्दे पर बड़ी प्रगति सामने आई है। एसडीएम ने उन्हें पत्र लिखकर बताया है कि दो अप्रैल को डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में रेलवे विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें किच्छा में अंडरपास निर्माण को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.