काशीपुर, अप्रैल 6 -- काशीपुर। शांति नगर के रहने वाले माकन सिंह रावत ने रेलवे अंडरपास के नीचे लाइट लगाने की मांग करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। बताया कि कॉलोनी के पास रेलवे अंडरपास बना हुआ है। इसमें पहले बिजली लाइट लगी थी, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने लाइट हटा दी है। अब वहां अंधेरा रहता है। शाम ढलते ही आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। अंडरपास के नीचे सीरिंज और इंजेक्शन की खाली शीशियां भी पड़ी रहती हैं। उन्होंने समस्या के निस्तारण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.