प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महिला कल्याण समिति, प्रयागराज मंडल की ओर से बाल वाटिका स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने 74 बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन बढ़ाती हैं। समिति अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन सृजनात्मक क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। कैंप में चित्रकला, नृत्य, संगीत, योग, खेलकूद और हस्तकला कराई गई। इस दौरान उपाध्यक्ष गुलशन वारिस, प्रज्ञा दीपक कुमार, वंदना सिंह, सचिव निहारिका सिंह, कोषाध्यक्ष अनुश्री समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...