प्रयागराज, जुलाई 7 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मई 2026 के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों के 19 रेल कर्मचारियों को सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रयागराज मंडल से अनिल कुमार, शारदा प्रसाद, सोनू सरोज, रमेश यादव, प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, जुगेश्वर कुमार और शिव शंकर शरण को पुरस्कार मिला। झांसी मंडल के सहायक लोको पायलट मोहित कुमार द्विवेदी को माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित कर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार और अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...