प्रयागराज, सितम्बर 21 -- स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत प्रयागराज मंडल में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चला। स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ पब्लिक थीम पर स्टेशनों, ट्रेनों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर जोर दिया गया। यात्रियों को गीले और सूखे कचरे के लिए अलग डस्टबिन इस्तेमाल करने तथा प्लास्टिक का कम उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों की टीमें ट्रेनों में शौचालय, कोच, लिनेन और पैंट्री की सफाई जांच रही हैं। रेलवे कार्यालयों में भी क्लीन डेस्क और डिजिटल दस्तावेज को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कचरा संवेदनशील स्थानों पर चला विशेष सफाई अभियान यह भी पढ़ें- 2,036 बार जांचा रेलवे का पानी, 7,959 टंकियों की हुई सफाई यह भी पढ़ें- रेलवे परिसरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...