रेलवेकर्मी ने दहेज के लिए पत्नी पर कैंची से किया हमला, केस दर्ज
मुरादाबाद, मई 29 -- सिविल लाइंस क्षेत्र के रेलवे हरथला कालोनी निवासी महिला ने अपने रेलवेकर्मी पति पर दहेज के लिए कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा निवासी निशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह एक जनवरी 2019 को सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कालोनी निवासी जाहिद हुसैन के साथ हुआ था। पति जाहिद हुसैन रेलवे में आईओडब्लू में असिस्टेंट के पद पर तैनात है। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति जाहिद हुसैन, जेठ शाकिर हुसैन और जेठानी शाहीन अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। तीनों कार खरीदने के लिए रुपये लाने के लिए कहते। पीड़िता के अनुसार तीन साल पहले उसकी बेटी पैदा हुई तो पति का रवैया और ज्यादा हिंसात्मक हो गया और आए दिन मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.