रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कार्य में लापरवाही बरतने पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार और मुंशी पशुराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को एसएसपी ने आदेश जारी किया है। इसकी पुष्टि आईजी मनोज कौशिक ने की है। आरोप है कि रेलवेकर्मी नितेश पांडेय के खिलाफ प्रियंका नामक एक लड़की ने सुखदेवनगर थाना में केस किया था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोप है कि छोड़ने के एवज में दोनों पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपए की मांग की थी। यह भी कहा था कि सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी को मैनेज करने के लिए पैसे देने होंगे। इसी कारण रेलवेकर्मी ने 29 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला सामने आने पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। आईजी को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश डीजीपी ने आईज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.