मिर्जापुर, मई 4 -- अहरौरा। क्षेत्र के मादाचक धुरिया गांव स्थित भाजपा नेता के क्रेशर प्लांट के पास एक कमरे में मिले रेलवेकर्मी के शव का रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में कर्मी के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। अहरौरा के मादाचक धुरिया गांव स्थित चंदौली के एक भाजपा नेता का क्रेशर प्लांट है। क्रेशर प्लांट के पास ही एक बंद मकान है। शनिवार की शाम उसी बंद पड़े मकान के कमरे में एक युवक का शव मिला था। कमरे में शराब की बोतलें भी मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच की। जांच के दौरान मृतक के पास एक आधार कार्ड मिला, जिससे पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.