रेलवेकर्मियों ने समपार पार करने की सुरक्षा बताई
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामदयालु नगर स्थित समपार संख्या-7 स्पेशल पर रेलवे की टीम ने लोगों को जागरूक किया। परिचालन एवं सिग्नल विभाग के पर्यवेक्षकों ने फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।रेलवेकर्मियों ने बताया कि फाटक बंद होने पर लाइन पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। मोबाइल पर बात करते या हेडफोन लगाकर फाटक पार करना दुर्घटना का कारण बनता है। यार्ड निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि फाटक बंद होने पर उसके खुलने का इंतजार करना चाहिए। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार, एमसीएम सुभाष कुमार, शिव कुमार, ईएमएम लक्ष्मण कुमार, फाटक वाल मंजय कुमार और आरपीएफ आरक्षी रंजन कुमार सिंह इस दौरान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रेलवेकर्मियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.