वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 15 कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गई। वहीं रिक्त 11 पदों पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का प्रमाणपत्र भी दिया गया। लहरतारा स्थित दफ्तर में डीआरएम आशीष जैन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी राम सिंह, दयाशंकर समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.