लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे बादशाह नगर मनोरंजन संस्थान परिसर में आम, जामुन, मौसमी, चीकू, शरीफा आदि के फलदार और छायादार पेड़ों के पौधे लगाए गए। डीआरएम लखनऊ मंडल गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत इन्हें लगाया गया। मनोरंजन संस्थान के सचिव एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पौधरोपण कर रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनेंलखनऊ। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 84 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सीपीआरओ के अनुसार अप्रैल इनका संचालन किया जा रहा है जो जुलाई के पहले सप्ताह तक चलेंगी। 20 से अधिक ट्रेनें लखनऊ होकर चल रही हैं।

हिंदी हिन्दु...