लखनऊ, मार्च 26 -- मवैया रेलवे पुल के गर्डर बदलने के लिए मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे की तकनीकी खामी ने यात्रियों को भारी मुसीबत में डाल दिया। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर शताब्दी एक्सप्रेस के मानकनगर में यात्रा समाप्त करने की गलत सूचना फ्लैश होती रही। सूचना के आधार पर यात्रियों के परिजन वाहन लेकर मानकनगर पहुंच गए, जबकि ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन भेजा गया था। दोपहर 12:10 बजे के बाद ही पोर्टल पर सुधार किया गया। वहीं, ऐशबाग पहुंचे यात्रियों से कुली और ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। वजीरबाग के लिए 300 रुपये तक की वसूली की गई। रेलवे ने मवैया रेलवे पुल के गर्डर को बदलने के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक मेगा ब्लाक लिया था। इस कारण लखनऊ जंक्शन आने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी इंटरसिटी एवं लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्र...