मेरठ, अप्रैल 6 -- सरधना-दौराला मार्ग पर अलीपुर गांव के निकट रेलवेकर्मी को टक्कर मारने वाले कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवेकर्मी अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कुशावली निवासी ओमदत्त कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई अंकित कुमार रेलवे स्टेशन दौराला पर कार्यरत है। बीती 31 मार्च की शाम करीब साढ़े चार बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलीपुर गांव के निकट पहुंचा तो तेजगति से आ रहे कैंटर ने उसको टककर मार दी। राहगीरों ने उसे तुरंत मेरठ के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था। उधर, पुलिस ने ओमदत्त की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.