सीवान, जनवरी 3 -- सीवान। रेलवे की ओर से डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन नए कदम उठाए जा रहे हैं। इस क्रम में रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग पर तीन फीसदी की छूट देने की घोषणा की गयी है। इस छूट का लाभ 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग व किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान पर लिया जा सकेगा। गौरतलब है कि रेलवे ऐप पर आर-वालेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत का कैशबैक मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.