आगरा, अप्रैल 18 -- रेलवे द्वारा संचालित रेलवन ऐप से अनारक्षित रेल टिकट खरीदने वाले यात्रियों को रेलवे किराए में छूट दे रहा है। 14 जुलाई तक मिल रही छूट के तहत यात्री रेलवन ऐप पर जनरल टिकट बुक करते समय आर-वॉलेट से भुगतान करते हैं तो यात्रीको 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल भुगतान को और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने इस लाभ को अब सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...