गया, दिसम्बर 30 -- रेल यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर रेल प्रशासन ने रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है। 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट लेने पर डिजिटल पेमेंट में तीन फीसदी की छूट दी जाएगी। डीडीयू रेल मंडल सहित गया जंक्शन पर रेलवन ऐप से टिकट लिए जाने को लेकर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। रेल सूत्रों ने बताया कि आर-वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। रेलवन एप के आर-वालेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही तीन फीसदी कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.