जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। गोविंदपुर गदरा निवासी सुमित कुमार का शव बीते रात सलगाझुड़ी केबिन के पास लाइन से मिला। शव मिलने से लाइन ड्यूटी रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं शव को लाइन से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शव से कुछ दूर लाइन के पास एक बाइक मिला है, जो मृतक का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुमित द्वारा आत्महत्या के कारणों पर पूछताछ जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.