कोडरमा, मई 7 -- डोमचांच। कोडरमा-कोवार मुख्य रेलमार्ग के किनारे पोल संख्या 17/3 के समीप डोमचांच प्रखंड अंतर्गत तेतरियाडीह पंचायत के बंगाईकला के पास खरीटांड़ मौजा में बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के साबुन के रैपर, खाली सौस के पैकेट समेत अन्य सामग्री मिली है। क्षेत्र में अचानक इतनी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री मिलने से स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर इसे फेंकने वालों की पहचान करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- नगर परिषद का वार्ड दो विकास से वंचित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.