लखनऊ, जुलाई 19 -- बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक रेलयात्री से मिले की सोने की जांच अब आयकर भी करेगा। आरपीएफ ने इस मामले में जीएसटी और आयकर विभाग को सूचित किया था। जीएसटी की टीम ने शनिवार को सोने की जांच कर यात्री से पूछताछ की थी। सोना ले जा रहे यात्री को जमानत पर छोड़ दिया गया है। आरपीएफ ने बताया कि सोमवार को आयकर विभाग की टीम इस संबंध में छानबीन करेगी। अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि यह सोना संबंधित यात्री ने नंबर दो के पैसों से खरीदा था। इस खरीद में आयकर के साथ जीएसटी की चोरी भी की गई है। यह भी पढ़ें- पीडीडीयू जंक्शन पर 28 लाख की करेंसी के साथ दो धराए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। विदित हो कि आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को बादशानगर रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान खलीलाबाद निवासी 59 वर्षीय रामदयाल को काले रंग के बैग क...