रेलयात्री की जेब कटी, विदेशी करेंसी गायब
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में उचक्कों ने यात्री के जेब से पर्स गायब कर दिया। पर्स में सात मलेशियन करेंसी और 6700 रुपये समेत आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस थे। कैंट जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी वरुण केडिया ने बताया कि वह 11 जून को बीकानेर-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के ए-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन अगले दिन सात बजे वाराणसी जंक्शन पहुंची। जहां उन्हें घटना पता चली। यह भी पढ़ें- सांसी गैंग के गिरफ्तार तीनों आरोपितों को भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.