बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की ओर से मंगलवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला यात्रियों के बीच सेनेटरी पैड, बिस्कुट एवं पानी की बोतल का वितरण किया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाना है। कहा कि हमें केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों, संस्कृति और शिक्षा-संस्कार के साथ सेवा भाव और नि:स्वार्थ भाव भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मौके पर प्राचार्या अनीता तलवार, पीआरओ प्राची सुमन, ऋषिका राज व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...