जमुई, मार्च 31 -- झाझा,निज संवाददाता जमुई जिले की कई मेगा रेल परियोजनाओं को अर्से पूर्व से रेल मंत्रालय की स्वीकृति नसीब होने के बावजूद उक्त सभी परियोजनाएं डेढ़ दशक बाद भी जिले के धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। किसी से छिपा नहीं है कि आजादी के करीब आठ दशक बाद भी एक मोटे अनुमान के अनुसार जिले का तकरीबन 70 फीसदी इलाका एवं उसकी बसावट आवाजाही के सबसे बड़े संसाधन यानि रेल की सामान्य सुविधा से भी वंचित है। बताने की जरूरत नहीं कि उक्त महत्वाकांक्षी व महत्वपूर्ण परियोजनाओं के जिले के विभिन्न इलाकों की सरजमीं पर उतरने से आजादी के बाद से लेकर अब तक भी रेल से कटे कई इलाके रेल के मानचित्र पर आ जाएंगे। उक्त तीन मेगा परियोजनाओं से रेल से वंचित जिले के तीन अविकसित इलाकों को रेल की कनेक्टिीविटी नसीब हो जाएगी। और.....जिले के विकास के कैनवास में तरक्की के नए रंग...