झांसी, जनवरी 8 -- झांसी। रेलवे स्टेशन झांसी की हेरिटेज बिल्डिंग बचाने के लिये एक प्रतिनिध मण्डल डी आर एम से मिला। रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें मांग की है कि रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण में 145 वर्ष पुरानी एतिहासिक हेरिटेज भवन को तोड़ने से रोका जाए। बताया, झांसी रेलवे स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश काल में 1881 से 82 के आसपास शुरु हुआ था,जिसका 1889 ई.में इसका उद्घाटन हुआ था। प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन , पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव , बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय व बुक्रांद अध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.