मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर स्थित धार्मिक भवन को तोड़े जाने के एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को मंदिर नवनिर्माण समन्वय समिति के सदस्यों ने बाजू पर काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ शहर के कल्याणी चौक पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए हम संकल्पित हैं और हमारा चरणबद्ध आंदोलन विगत वर्ष की तरह शांतिपूर्वक इस वर्ष की जारी रहेगा। समन्वय समिति के विक्रम सर्राफ, अमरेश कुमार विपुल, राघवेंद्र राज राघव, प्रणय कुमार सिंह ने भी संबोधन किया। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंदिर नवनिर्माण समन्वय समिति के अध्यक्ष ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.