रेलमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने प्रमुख विभागाध्यक्षों तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को गोरखपुर-छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। महाप्रबन्धक ने आगामी शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा छपरा जं. से नई ट्रेन छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) एवं मऊ जं. से नई ट्रेन मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) के शुभारम्भ कार्यक्रम की सुरक्षा सहित सभी तैयारियों की भी समीक्षा की।इसके बाद महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबन्धक, वाराणसी आशीष जैन के साथ छपरा जं. से छपरा ग्रामीण रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान बोरवणकर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छपरा स्टेशन पर प्रस्तावित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों पर चर्चा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.