रेलमंडी में बिजली विभाग की रेड नौ घरों में पकड़ी चोरी
इटावा औरैया, मार्च 26 -- गुरुवार की अलसुबह बिजली विभाग की प्रवर्तन टीम ने मोहल्ला रेलमंडी में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने सघन चेकिंग करते हुए करीब तीस घरों की जांच की, जिसमें नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। प्रवर्तन दल के जेई आलोक कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने संदिग्ध कनेक्शनों और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों पर विशेष नजर रखी। जांच के दौरान कई घरों में कटिया डालकर और मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए।जेई आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.