कानपुर, दिसम्बर 14 -- चकेरी। रेलबाजार में एक युवक ने आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद के चलते आरोपितों ने उन्हें पीटा। साथ ही 15 लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि आरोपित उनके पास से पचास हजार रुपये भी ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। स्वरूपनगर निवासी रमिन्दर सिंह भसीन के अनुसार, उनका नीरज भाटिया और विपुल भाटिया से पिछले कई सालों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते उन्होंने कोर्ट में मुकदमा किया हुआ है। इसी को लेकर आरोपित उनसे रंजिश मानते हैं। नौ दिसंबर को आरोपित विपुल, नीरज और उनका बेटा मोहक समेत दो अज्ञात लोग उनके दो साथी उनके कार्यालय फेथफुलगंज में चले आए। आरोपितों ने उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें डंडे और ताल घूसों से पीटा और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.