प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- रेलवे में रेलपथ, स्टेशन विकास और पुल निर्माण से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदारों के साइट सुपरवाइजरों को अलग-अलग पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने तीन श्रेणियों के निर्माण कार्यों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल निर्धारित किए हैं। इनमें ट्रैक के रखरखाव से लेकर स्टेशन के पुनर्विकास, भवन निर्माण और पुलों के निर्माण व मरम्मत तक के तकनीकी पहलुओं को शामिल किया गया है। सभी जोनल रेलवे को इन पाठ्यक्रमों को सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार, रेलपथ कार्यों के लिए 54 घंटे, स्टेशन विकास और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 60 घंटे तथा पुल निर्माण के लिए 36 घंटे का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के...