रेलकर्मी 9 अगस्त से करेंगे आंदोलन
बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- हरनौत में रेलकर्मियों ने बैठक कर बनायी रणनीति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज यूनियन की बैठक की गयी। बैठक में नौ अगस्त को अगस्त क्रांति के दिन रेलवे के निजीकरण, नई श्रम नीति व एनपीएस के विरोध में शांतिपूर्ण अंदोलन करने का निर्णय लिया गया। संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते राजीव रंजन कुमार ने कहा कि पीएनएम की तैयारी व उसमें उठाये जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। पुराने पेंशन की बहाली, पीएलबी, आठवें सीपीसी और स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मांगों के समर्थन में सभा, रैली, जुलूस, कन्वेंशन, जन जागृति, प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा करने का फैसला किया गया। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.