शाहजहांपुर, मई 1 -- रोजा। रोजा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक महिला यात्री और रेलकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रेलकर्मी ने महिला को गुमराह किया, जिससे वह नाराज हो गई और जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने रेलकर्मी को चौकी पर बैठा लिया। अगले दिन सुबह रेलकर्मी के परिजन भी चौकी पहुंचे। रेलकर्मी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिससे मामला शांतिपूर्वक निपट गया। यह भी पढ़ें- बिनावर में लापता विवाहिता को मिशन शक्ति टीम ने खोजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.