संवाददाता, अप्रैल 5 -- संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र के अंतर्गत गुमथल रेलवे स्टेशन पर खड़े एक रेल इंजन से खुद रेलकर्मी ने ही अपने दो परिचितों के साथ मिलकर लगभग 450 लीटर डीजल चोरी कर लिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पहचान करते हुए शुक्रवार को मुख्य आरोपी पॉइंट्समैन सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें मुरादाबाद रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। लोको पायलट की शिकायत पर डीजल चोरी का खुलासा वारदात 30 मार्च की देर रात को अंजाम दी गई थी। अगले दिन सुबह जब लोको पायलट इंजन पर पहुंचा, तो उसने पाया कि रजिस्टर के मुकाबले मीटर में डीजल काफी कम है। शिकायत की जांच करने पर फ्यूल टैंकर की जाली टूटी हुई मिली, जिसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। विभाग में ...