रेलकर्मी ने रेप के बाद की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास तीन सितंबर को हत्या कर फेंकी गई महिला के शव की 72 घंटे के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, हत्या के मामले में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान देवरिया के रहने वाले रेलवे के प्वाइंट्स मैन अभय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभय ने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। दोबारा जबरदस्ती करने का विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई और आरोपी के धक्का देने से महिला के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला की पहचान बनी चुनौती, जुटी टीम एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.