लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता।छत्तीसगढ़ में तैनात रेलकर्मी ने भाई, चाचा समेत अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि नशे की लत के चलते उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। इलाज के बहाने आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर कार में बंधक बनाकर पीटा और खाते से 15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इंदिरानगर के नशा मुक्ति केंद्र और गोरखपुर में कुछ दिन इलाज कराकर मानसिक चिकित्सालय विलासपुर में छोड़कर भाग आए। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मूल रूप से संतकबीर नगर निवासी सुजीत कुमार रेलवे में है। वह इस वक्त छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित रेलवे स्टेशन बड़वारानी में तैनात है। पीड़ित ने बताया कि नशीली दवा और इंजेक्शन के चलते मानसिक स्थिति खर...