आगरा, मार्च 13 -- आगरा कैंट स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब तीन घंटे सफाई व्यवस्था ठप रही। सफाई कर्मियों का आरोप है कि गुरुवार रात को उनके साथ रेलवे कर्मचारी ने शराब के नशे में अभद्रता की और गलत शब्दों का प्रयोग किया। अभद्रता के विरोध में सुबह कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। करीब तीन घंटे तक स्टेशन पर सफाई नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों को जानकारी मिलने पर आनन-फानन में आरोपी रेलकर्मी को वहां से हटाया गया। आरोपी कर्मी ने माफी भी मांगी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करके सफाई शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.