रेलकर्मी को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल
भागलपुर, जून 2 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट जमालपुर थाना क्षेत्र की रामपुर रेलवे कॉलोनी में सोमवार की रात अपराधियों ने एक रेलकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रेलकर्मी की पहचान राहुल झा के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक-1 के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पीड़ित राहुल झा ने बताया कि वे पानी लेकर लौट रहे थे, तभी पड़ोसी हीरा सिंह ने उन्हें रोका। वहाँ उसके चार दोस्त भी मौजूद थे। हीरा सिंह के इशारे पर पीछे से एक युवक ने उन पर गोली चला दी। पीड़ित के अनुसार हमलावरों से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, वे मनबढ़ू किस्म के हैं। वारदात के बाद आरोपी उन्हें हादसे का रूप देने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.