चंदौली, जुलाई 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरएस) से मिला। इस दौरान बीते 18 जुलाई की सुबह टीआरएस शेड में क्रेन की चपेट में आकर टेक्निशियन वन पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार यादव की मौत के मामले की जांच कराने की मांग की गई। कहा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्यस्थल पर व्यापक सुधार किया जाए। चेताया रेल कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेलवे बोर्ड के सदस्य डीसी-जेसीएम और ईसीआरएमसी के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि यह घटना केवल एक कर्मचारी की मृत्यु नहीं, बल्कि कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव तथा सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। यदि कार्य...