रेलकर्मी की करंट से मौत, भड़के रेल कर्मचारी
फिरोजाबाद, जून 18 -- टूंडला में बुधवार की सुबह रेल कर्मचारी भगवान सहाय मीणा की कूलर में करंट आने से मृत्यु हो गई थी। इस पर रेल कर्मचारी भड़क गए। मौत के पीछे विद्युत लाइन का प्रॉपर अर्थ न होना बताते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया तथा रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रेलकर्मचारियों को जब साथी की विद्युत करंट से मौत की जानकारी मिली तो गुस्साए सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने शाखा मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। अलीगढ़ में अपर मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद आये हुए थे, यूनियन ने उन से मिलकर वार्ता की और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ खंड अभियंता प्रभारी अलीगढ़ के तुरंत ट्रांसफर की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.