संभल, मार्च 15 -- कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी के दौरान होटल कर्मचारी ने रेलकर्मी को बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उसके बाद लोगों ने दोनों में समझौता कराया। रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार देर रात रेलकर्मी आकाश का स्टेशन के बाहर स्थित होटल पर काम करने वाले कर्मचारी से मामूली कहासुनी होने झगड़ा हो गया। होटलकर्मी ने बेल्ट निकालकर रेलकर्मी पर हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिचितों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। रेलकर्मी बिना किसी कार्रवाई के अपने घर चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...