रेलकर्मियों ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे में शनिवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत यांत्रिक कारखाना में नो व्हीकल डे के अवसर पर ग्रीन पैडल रैली का आयोजन किया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा एवं कारखाने के वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर साइकिल चलाते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु, प्रदूषण नियंत्रण और मोटर वाहनों पर निर्भरता कम करने से जुड़े संदेशों को बैनर और पोस्टरों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण दैनिक जीवन-शैली में छोटे-छोटे बदलावों से संभव है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रतिभागियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.