लखनऊ, मार्च 22 -- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पूर्वोत्तर रेलवे मंडल लखनऊ के कर्मचारियों ने मनोरंजन केंद्र ऐशबाग में रविवार को होली उत्सव का आयोजन किया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रेल परिवार और स्काउट्स एवं गाइडस के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगों के साथ नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मनोरंजन केंद्र के पदाधिकारी गण, समस्त रेल कर्मचारी और रेल परिवार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.