जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के सदस्यों ने बुधवार रात टाटानगर शाखा कार्यालय में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने किया। उन्होंने समाज के युवकों को महान सम्राट अशोक के पराक्रम एवं अहिंसा से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में रनिंग शाखा सचिव आशीष गुप्ता, गंगा प्रसाद, अंबिका प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, बीपी गुप्ता, सरवन कुमार, मनीष कुमार, जहेंद्र कुमार, रविकांत कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...