रेलकर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को प्रयागराज रेलवे मंडल की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने मंडल कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली मंडल कार्यालय से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। यहां सिटी साइड स्थित पोर्टिको में नुक्कड़ नाटक किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से देशभक्ति के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान : वरिष्ठ नागरिकों के साथ निकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.