रेलकर्मियों ने डीआरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, मई 22 -- भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से 15 दिवसीय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पांडेय के निर्देश पर कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय के विभिन्न तलों और विभागों में झंडे और नारों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्यामजी शुक्ला, मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष अमिताभ बच्चन, संयुक्त मंडल मंत्री सत्यम गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.