बेगुसराय, जून 30 -- गढ़हरा (बरौनी)। मान्यताप्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के अथक प्रयास से सोनपुर मंडल अंतर्गत इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को करीब 9 वर्षों से लंबित साइकिल भत्ता का एरियर भुगतान हुआ। यह कर्मचारियों को देय तिथि से साइकिल भत्ते का संपूर्ण एरियर भुगतान कराया गया। इससे रेलकर्मियों में हर्ष है। मंगलवार को यूनियन के गढ़हरा शाखा मंत्री कृष्ण कान्त ने कहा कि यह कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यूनियन की ओर से कर्मचारियों को भरोसा दिलाया गया कि इसी प्रकार से सभी विभागों का वर्षों से लंबित बकाया भत्ता राशि का भुगतान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियनों के प्रतिनिधि देश के सभी रेलवे जोनों में इंजीनियरिंग विभाग एवं अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को साइकिल एलाउंस भत्ता एवं अन्य लं...