जमशेदपुर, जनवरी 19 -- जमशेदपुर। टाटानगर समय चक्रधरपुर मंडल के सैकड़ो कर्मचारियों को फरवरी में वेतन के साथ में एजुकेशन भत्ता और ट्रांसफर भत्ता मिलेगा। मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि भत्ता भुगतान को लेकर कार्मिक पदाधिकारी से वार्ता हुई है। इधर, कर्मचारियों का लंबे समय से टीए और ओटी भत्ता बकाया है। इसके भुगतान का मुद्दा मेंस कांग्रेस लगातार उठा रहा है। मेंस कांग्रेस के अनुसार कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी कार्मिक पदाधिकारी से वार्ता हुई है जिसका समाधान जल्द करने का आश्वासन मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.